Breaking News:
राजनीति
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, स्कूटी को धक्का देकर प्रदर्शन, कार में बैठकर हुई रवाना
राजनीति
भोपाल। वैश्विक कारणों से दो दिन पहले बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने शनिवार को राजधानी में ‘धक्का मार्च’ निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सहित महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ता स्कूटी को धक्का देते हुए न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पहुंचीं। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, सांकेतिक रूप से पेट्रोल भी भरवाया और प्रदर्शन खत्म होने के बाद ज्यादातर महिला नेत्रियों और कार्यकर्ता महंगी कारों में बैठकर वापस रवाना हुईं।
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की मार सिर्फ मुझ पर नहीं, पूरे देश की आम जनता पर है। इसका सीधा असर घर के बजट पर पड़ता है। रसोई से लेकर सब्जी तक हर चीज महंगी हो जाती है। उन्होंने कहा की जब भी संकट आता है, सरकार जनता से सहयोग मांगती है, लेकिन महंगाई कम करने की ठोस रणनीति नजर नहीं आती। आज महिलाएं सडक़ पर उतरकर अपनी आवाज उठा रही हैं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता रोशनी यादव ने कहा कि चुनाव खत्म होने ही सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए। सरकार सिर्फ चुनाव में ही जनता की हितैशी बनती है चुनाव खत्म होने के न सिलेंडर 400 रुपए हुआ न ही लाड़ली बहनों 3 हजार मिला।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26