राजधानी

Image Alt Text

राजधानी के चेतक ब्रिज के पास से हटाई 14 झुग्गियां

राजधानी

भोपाल। नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को सी.एम. हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग स्थानों से ठेले, पान पार्लर, गुमठी, कैरेड, दुकानों के बाहर रखा सामान, आवागमन में बाधक वाहन हटाये और ठेले, पान पार्लर, कैरेड आदि किये जप्त। वहीं जिला प्रशासन के साथ चेतक ब्रिज गौतम नगर क्षेत्र में अवैध रूप से बनीं 14 झुग्गियों को जेसीबी मशीन के माध्यम से तोडऩे की कार्रवाई की।इसी क्रम में अशोका गार्डन से प्रभात चौराहा तक सर्विस रोड पर आवागमन में बाधक 2 लोडिंग आटो भी हटवाये और 16 ठेले, 03 पान पार्लर, 15 कैरेड आदि जप्त किए।