Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

‘अपेक्स’ के नव-नियुक्त प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव बोले- हर जरूरतमंद किसान तक पहुंचेगा सहकारिता का लाभ

राजधानी

भोपाल। सहकारिता परिवार भाव से काम करने वाला संगठन है और किसान इस परिवार का मजबूत स्तंभ है। उसी के दम पर सहकारिता फल-फूल रहा है। इसलिए मेरा प्रयास राज्य सहकारी बैंक के माध्यम से प्रदेश के हर जरूरतमंद किसान को सहयोग और सशक्त करना होगा। केन्द्र और राज्य सरकारों का जोर भी सहकारिता को सशक्त करना है। सरकार के हर निर्णय के साथ अपेक्स कदम से कदम मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में सहकारिता के विकास को प्राथमिकता देगा। यह बात मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स) के नव-नियुक्त अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने विशेष चर्चा में कही। 

अपेक्स के प्रशासक के पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार में अपनी प्राथमिकताएं और भावी योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा की। श्री यादव ने स्वीकार किया कि कांग्रेस शासनकाल में कई जिला सहकारी बैंकों में किसानों के नाम पर गड़बडिय़ां हुई हैं। किसानों के नाम पर फर्जी ऋण लेकर उन्हें डिफाल्टर बनवा दिया गया, जबकि वास्तविक किसान कभी भी सरकार का पैसा खाने की मंशा नहीं रखता। आवश्यकता पडऩे पर वह ऋण लेता है तो फसल कटते ही उसकी पहली प्राथमिकता सरकार का ऋण चुकता करने की होती है। 

किसानों के साथ कर्मचारियों की समस्याएं भी सुलझेंगी

श्री यादव ने कहा कि किसानों की अनेक प्रकार की समस्याएं होती हैं, जिन्हें सहकारिता के सहयोग से दूर किया जा सकता है। इसी प्रकार विभागीय कर्मचारियों की भी परेशानियों को समझकर हर समस्या का हल निकाला जाएगा। प्रयास होगा कि मिल-जुलकर काम करें और प्रत्येक सोसायटी के टर्नओवर को ठीक किया जा सके। 

दुग्ध क्रांति में बड़ा योगदान देगा ‘अपेक्स’

श्री यादव ने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह देशभर में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में मप्र में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुग्ध क्रांति के माध्यम देश में दुग्ध उत्पादन को 9 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। ‘अपेक्स’ का प्रयास होगा कि किसानों को जहां भी आवश्यकता होगी, उन्हें सहयोग किया जाएगा। ग्वालियर सहित अन्य शहरों में पहचान खोते जा रहे साँची को सशक्त बनाने के लिए प्रयास होंगे।  

सहकारिता पर पुनरस्थापित हो रहा किसान का विश्वास

श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गड़बडिय़ों और किसानों के नाम पर हुई धोखाधड़ी के कारण किसान सहकारिता की मजबूत व्यवस्था पर विश्वास खो चुका था। किसान को खेती के लिए मिलने वाले 18 प्रतिशत के ब्याजदर को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटाकर शून्य प्रतिशत पर ला दिया था। भाजपा सरकार में वह विश्वास पुनरस्थापित हुआ है। ‘अपेक्स’ उस विश्वास को और अधिक मजबूत करने में सहयोगी बनेगा।  

सोसायटी व्यवस्था होगी मजबूत

श्री यादव ने कहा कि हर जरूरतमंद किसान को सहकारिता का सीधा लाभ, सरलता के साथ मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में हर सोसायटी को मजबूत किया जाएगा। 8-10 गांवों के बीच स्थापित सोसायटी में किसान ही सदस्य होते हैं। इसलिए किसानों से सुझाव लेकर सोसायटी की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किया जाएगा।