Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

असलम चमड़ा की जमानत पर बवाल, बजरंग दल ने प्रदर्शन कर निकाली निगम की अर्थी

अपराध

भोपाल। चर्चित गौमांस प्रकरण के आरोपी असलम चमड़ा को जमानत मिलते ही माहौल गरमा गया। गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर जोरदार विरोध जताया, पुलिस और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांकेतिक अर्थी निकालकर पुतले फूंके। पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस और नगर निगम की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति पर नजर रखी गई।

बजरंग दल के विभाग संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत ने जमानत को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मामले की जांच अभी अधूरी है और कई अहम पहलुओं का खुलासा होना बाकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि बड़ी मात्रा में बरामद मांस कहां से आया, इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और कंटेनर किसका था इन सभी बिंदुओं पर अभी स्पष्टता नहीं है।

पूरी जांच से पहले राहत क्यों?

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना पूरी जांच के आरोपी को जमानत देना जल्दबाजी का फैसला है। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच पूरी होने तक जमानत रद्द की जाए और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बजरंग दल ने साफ कहा है कि अगर मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। इस दौरान पुलिस कमिश्नर कार्यालय के आसपास कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से हालात नियंत्रण में रहे।