Breaking News:
अपराध
दूसरे दिन फिर मिली नापतोल विभाग के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
अपराध
भोपाल। राजधानी भोपाल एमपी नगर स्थित नापतोल विभाग को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। विभाग को भेजे गए ईमेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है। बम फटने का समय भी दोपहर २ बजे बताया गया। इस धमकी के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस और साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नापतोल विभाग के ई-मेल पर सोमवार के बाद मंगलवार को भी कार्यालय को बम से उडऩे की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कार्यालय में हडक़ंप मच गया। कार्यालय के अधिकारियों की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ई-मेल में दावा किया गया कि कार्यालय में ड्रोन के जरिए चार छोटे आरडीएक्स बम लगाए गए हैं, जो मंगलवार दोपहर २ बजे फटेंगे। मेल में सभी कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालने की बात भी लिखी गई थी। हालांकि जांच में यह संदेश गलत निकला। सूचना मिलते ही एमपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और विभाग के कार्यालय में पड़ताल की। सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को कार्यालय के बाहर निकाला गया। एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पूरे कार्यालय की जांच कराई, लेकिन मौके पर कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।
ई-मेल भेजने वाले को खोज रही पुलिस
नापतोल विभाग के कार्यालय को आरडीएक्स से उडऩे की धमकी वह भी दो दिन में लगातार दो बार। दोनों ही दिन सूचनाएं फर्जी निकलीं, लेकिन पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। सोमवार को मिले पहले मेल के बाद भी पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की थी। दूसरी धमकी मिलने के बाद पुलिस गंभीरता से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26