Breaking News:
राजधानी
दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर
राजधानी
भोपाल। राजधानी में विकसित हो रहीं अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बिना अनुमति और डायवर्जन के विकसित हुईं अवैध कॉलोनियों को राजसात किए जाने की कार्रवाई के बीच गुरूवार को बिशनखेड़ी क्षेत्र की दो अवैध कॉलोनी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुल्डोजर चला।
एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया के निर्देशन में इन अवैध कॉलोनियों की दीवार और मुख्य द्वार को जेसीबी मशीन के सहयोग से तोड़ा गया। श्री सोनकिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण की पहले जांच की गई। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। दोनों ही जमीनों की कुल कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। एसडीएम श्री सोनकिया ने बताया कि बिशनखेड़ी में शुभम साहू और नजमा बी की जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया था। साथ ही यहां बिना अनुमति और डायसर्जन कराए प्लॉट भी बेचे जा रहे थे। यहां जियाबाई की जमीन पर भी कॉलोनी काटी गई थी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26