Breaking News:
राजधानी
‘भाजपा का द अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेब आज’
राजधानी
राज्य संग्रहालय में कार्यक्रम को मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित
भोपाल। भाजपा के ‘आईएम बीजेपी फ्यूचर फोर्स’ द्वारा रविवार, 27 अप्रैल को राजधानी भोपाल में राज्य संग्रहालय सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेउकर के कृतित्व और व्यक्तित्व पर आधारित ‘द अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान संबोधित करेंगे।
‘सामाजिक न्याय से सामाजिक सशक्तिकरण तक-मोदी युग में बाबा साहब के सपने को साकार करना’ विषय पर आयोजित ‘द अंबेडकर यूथ कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ 27 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे होगा। समापन सत्र को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। कॉन्क्लेव के प्रथम सत्र को प्रात: 10.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान संबोधित करेंगे। प्रथम सत्र की अध्यक्षता सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी करेंगे। कॉन्क्लेव का संचालन कार्यक्रम के संयोजक मुदित शेजवार एवं सह संयोजक जयवर्द्धन जोशी करेंगे। इस दौरान अनुसूचित जाति वर्ग के युवा, प्रोफेशनल्स, इंटेलेक्चुअल्स, उद्यमी और समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26