अपराध

Image Alt Text

रेस्टोरेंटों पर पुलिस का छापा, तीन में मिला अवैध मयखाना

अपराध

भोपाल। भोपाल के खजूरी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक रेस्टोरेंट, रिसोर्ट्स पर छापा मारकर अवैध रूप से शराब पिलाए जाने की जांच की। छापे के दौरान तीन रेस्टोरेंटों में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा। 

थाना प्रभारी नीरज वर्मा के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने देर रात क्षेत्र के जिन रेस्टोरेंट, रिसोर्ट्स को चैक किया, उनमें कर्व रिसोर्ट, वायु रिसोर्ट, गोवा गोन, मोक्ष  क्लब, वाटर विले, क्लब कवाना, एवरग्रीन रेस्टोरेंट / रिसोर्ट शामिल रहे। छापे में पुलिस को मोक्ष क्लब, क्लब कवाना, एवं वायु रिसोर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाई जाती मिली। इन रेस्टोरेंट, रिसोर्ट से शराब पिलाने का लायसेंस / वैध कागजात मांगे गए। लेकिन वैध लायसेंस नहीं दिखाया जा सका। इस पर शराब पीने वाले एवं रिसोर्ट संचालक पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध हुआ, उनमें क्लब कवाना, वायु रिसोर्ट एवं मोक्ष क्लब के संचालकों और शराब पीने वाले चार ग्राहकों को आरोपी बनाकर धारा 36 ए, 36 बी आबकारी अधिनियम के कुल 3 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।