Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन आज भोपाल में

राजधानी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता  

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत रविवार, 13 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भोपाल के रविन्द्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे ओर अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगेे। 

राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में राज्य स्तरीय चयनित प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शाह के समक्ष ही राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी), राज्य शासन और दुग्ध संघों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर (एमओयू) किए जाएंगे। साथ ही सहकारी आंदोलन के नए आयामों के विषय पर विचार विमर्श एवं प्रदेश में जारी सहकारिता की गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी। 

शहर में भाजपा कार्यकर्ता करेंगे स्वागत 

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल आगमन पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी अगवानी के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद सडक़ मार्ग से होते हुए श्री शाह रविन्द्र भवन पहुंचेंगे। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 

 व्यवस्थाओं में अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी 

सहकारिता सम्मेलन की व्यवस्थाएं संभाल रहे मप्र के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निर्देश पर कार्यक्रम में अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही एक कंट्रोल-रूम स्थापित कर उसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री शाह के आगमन पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। शहर के कुछ मार्ग भी करीब 6 घंटे तक सार्वजनिक परिवहन के लिए प्रतिबंधित और परिवर्तित रहेंगे।