Breaking News:
राजधानी
भोपाल की बड़ी झील में होगा जलक्रीडा उत्सव
राजधानी
राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैम्पियनशिप 16 सितंबर से, देशभर से आएंगे राष्ट्रीय स्तर के नाविक
भोपाल। भोपाल की बड़ी झील (खानूगांव) में 16 से 21 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर की जलक्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित होगी। राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैम्पियनशिप-2025 के इस आयोजन में देशभर से राष्ट्रीय स्तर के नाविक भाग लेंगे और अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता की तैयारियों के अंतर्गत 12 एवं 13 सितंबर को रूल्स क्लिनिक का आयोजन हुआ। इसमें 85 से अधिक नाविक शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सेलिंग जजों ने प्रतिभागियों को रेसिंग नियमों, तकनीकी प्रक्रियाओं और खेल की बारीकियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
युवाओं में साहस के साथ बढ़ेगी खेल भावना: समिति
तेज हवाओं और अपार उत्साह के बीच यह प्रतियोगिता जलक्रीडा प्रेमियों के लिए रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम साबित होगी। आयोजन समिति का मानना है कि यह न केवल जलक्रीड़ा को नई पहचान देगा बल्कि युवाओं में साहस, रणनीति और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26