Breaking News:
राजनीति
गरीब कल्याण को समर्पित है पार्टी का सेवा पखवाड़ा
राजनीति
सेवा पखवाड़ा को लेकर हुई भाजपा भोपाल जिला इकाई की कार्यशाला, संगठन महामंत्री हुए शामिल
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्रभ् लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। भोपाल जिले में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों के संबंध में बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सेवा परमो धर्म: और गरीब कल्याण के संकल्प पर कार्य कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा इन संकल्पों को साकार करने का माध्यम है। इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि इस पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो तथा यह नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम बने। इस अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का वितरण इस तरह किया जाए कि प्रत्येक कार्यकर्ता की उसमें भूमिका हो। कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि 11 सालों में यह दूसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिवस मध्यप्रदेश में मनाएंगे। कार्यशाला में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा जादौन, पूर्व सांसद आलोक संजर, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी महेन्द्र यादव सहित जिला पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26