Breaking News:
राजनीति
पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह की शिकायत के लिए कटारे ने प्रधानमंत्री से मांगा समय
राजनीति
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की नियुक्ति और हाल में नगर निगम, ग्वालियर में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पशु चिकित्सक अनुज शर्मा की पदस्थापना में तत्कालीन मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा नोटसीट लिखे जाने के मामले में मप्र विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मिलकर शिकायत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अशोक नगर में श्री आनंदपुर धाम के प्रवास के दौरान मिलने का समय मांगा है। कटाने ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को लिखे पत्र में बताया है कि अनुज शर्मा की पदस्थापना के लिए तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्वयं नोटशीट लिखी। यह तथ्य तब सामने आया जब उच्च न्यायालय ने इस नियुक्ति संबंधी जानकारी मांगी। इससे पहले भी करोड़पति आरक्षक सौरभ शर्मा को ट्रांसपोर्ट विभाग में पदस्थ करने के लिए इन्होंने ही नोटशीट लिखी थी। कटारे ने आरोप लगाया कि भूपेन्द्र सिंह के कार्यकाल में पोस्टिंग में योग्यता नहीं, बल्कि जुगाड़ और जेब को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि भूपेन्द्र सिंह द्वारा की गई सभी नियुक्तियों और पोस्टिंग्स की व्यापक जांच कराई जाए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26