Breaking News:
राजधानी
लोहिया नर्सिंग कॉलेज ने छात्रा को बनाया शिक्षक
राजधानी
-एनएसयूआई ने की फर्जी फैकल्टी का मामला दर्ज करने की मांग
भोपाल। राम मनोहर लोहिया नर्सिंग कॉलेज भोपाल में गंभीर अनियमितताओं और फर्जी दस्तावेजों के मामले में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। एनएसयूआई ने कॉलेज के मान्यता आवेदन को तत्काल निरस्त करने की मांग की है ।
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन में कंचन यादव को ट्यूटर के रूप में दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह वर्तमान में इंदौर से एमएससी नर्सिंग (सत्र 2024-25) की पढ़ाई कर रही है। यह सीधा-फर्जीवाड़ा है, क्योंकि कोई भी छात्रा एक साथ पढ़ाई करते हुए फैकल्टी के रूप में नियुक्त नहीं हो सकती। यह मामला न केवल नियमों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि फर्जी दस्तावेजों और भ्रामक जानकारी के आधार पर मान्यता प्राप्त करने की कोशिश है, जो भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(2), 336, 337 और 338 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26