राजधानी

Image Alt Text

बैरागढ़ के ढाबों-रेस्टोरेंट से खाद्य विभाग ने लिए नमूने

राजधानी

दुकानदारों को दी दूषित-खराब सामग्री नहीं बेचने की सलाह 

भोपाल। कलेक्टर भोपाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने बैरागढ़ में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों होटल, किराना दुकानों का निरीक्षण कर कारोबारकर्ताओं को खाद्य दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री नहीं बेचने समझाइश दी साथ ही कुछ प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए।जिन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया उनमें नैना चाट भंडार से आलूबड़ा का नमूना, बस स्टैंड पर संचालित बालाजी पूड़ी भंडार से मैदा का नमूना, नीलम रेस्टोरेंट से सोयाबीन तेल का नमूना और सौरभ प्वाइंट किराना दुकान से घी का नमूना लिया।  इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में जेके रोड स्थित चौकसे रेस्टोरेंट से दाल, चावल, आलू-मटर की सब्जी एवं आटा के नमूने एवं गोविंदपुरा स्थित सेलर्स बेकरी से ब्रेड के नमूने संकलित किए। इन सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।