राजनीति

Image Alt Text

कार्यकर्ताओं ने खुद हटाए प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के पोस्टर-बैनर

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल का आज 3 सितम्बर को जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से होर्डिंग, बैनर अथवा अन्य प्रचार माध्यमों से शुभकामनाएं नहीं देने की अपील की थी। प्रदेश अध्यक्ष की इस अपील का असर जमीनी स्तर पर देखने को मिला। भोपाल, बैतूल सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर जहां कार्यकर्ता जन्मदिन पर पोस्टर-बैनर लगाने की तैयारी में थे, उन्होंने तैयारियां रोक दीं। बैतूल में पहले से लगे कुछ होर्डिंग्स को भी कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से हटा लिया।