Breaking News:
व्यापार
8 कंपनियों से मिले 56,414 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
व्यापार
-कटनी खनिज सम्मेलन में पहुंचे 1500 से ज्यादा निवेशक, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
भोपाल। कटनी के होटल अरविंदम में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथ्यि में मप्र माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 (खनिज सम्मेलन) आयोजित हुआ। जिसमें देशभर से करीब 1500 निवेशकों ने हिस्सा लिया। इस खनिज सम्मेलन में शामिल निवेशकों ने करीब 56,414 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा, मंत्री उदय प्रताप, खनिज विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।
दिल खोलकर निवेश करें, हम निराश नहीं होंने देंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा है कि खनिज संसाधनों के मामले में मध्यप्रदेश कभी किसी से पीछे नहीं रहा है। अब नई परिस्थितियों और संभावनाओं के अनुरूप हम मप्र को देश के माइनिंग स्टेट के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश का यही सही समय है। आप मध्यप्रदेश में अपना उद्योग लगाईए, बड़े सपने देखिए, इन्हें पूरा करने में हम आपकी हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि दिल खोलकर मध्यप्रदेश में बेहिचक निवेश कीजिए, हम आपको निराश नहीं होने देंगे। कटनी खनिज कॉन्क्लेव में मिले निवेश प्रस्ताव यह दर्शाते है कि देश के विभिन्न अंचलों के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश आकर्षित कर रहा है।
तीन कंपनियों से शोध-अनुसंधन के एमओयू
क्रिटिकल मिनरल की खोज, प्रसंस्करण और संवर्धन के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ, खनन क्षेत्र में आर्टिफियल इंटेलीजेन्स, आईओटी, ब्लॉक चेन, रिमोट सेंसिंग के उपयोग के उद्देश्य से धनबाद की टेक्समिन आईएसएम के साथ, खनिज अन्वेषण अनुसंधान के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षण किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, यह एमओयू मध्यप्रदेश के खनिज क्षेत्र को ऊंचाईयां प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उघोगपतियों से किया वर्चुअल संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉन्क्लेव में राजीव मुंद्रा (कोलकाता), जेपी अग्रवाल (श्रीलंका), विवेक भाटिया (दिल्ली), वी.साईंराम (कोचीन), थॉमस चेरियन (हैदराबाद) से उनकी निवेश योजनाओं एवं अनुभव को लेकर वर्चुअल संवाद किया। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार मानते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की सहज और सरल औद्योगिक नीतियों से हम बहुत कम समय में अपनी इकाई स्थापित कर पा रहे हैं। यह अन्य किसी राज्य में संभव नहीं है।
किस कंपनी से कितनी राशि का एमओयू
कंपनी निवेश प्रस्ताव प्रस्तावित राशि
- सिंघल बिजनेस प्रा. लि. कोल गैसीफिकेशन एवं नवीकरणीय ऊर्जा 15,000 करोड़
-विनमिर रिसोर्सेस प्रा. लि. ग्रेफाइट बेनिफिसिएशन उद्योग 850 करोड
- रामनिक पावर एण्ड एलॉयज स्पाँज आयरन प्लांट एवं फेरो अलॉय इकाइयाँ 1,850 करोड़
- माइनवेयर एडवाइजर्स प्रा. लि. आवंटित कोल ब्लॉक में खनन एवं उत्पादन 450 करोड़
- महाकौशल रिफ्रक्ट्रीज रिफ्रैक्ट्री उद्योग के लिए अगले 5 वर्ष में निवेश 90 करोड़
- सायना ग्रुप लौह अयस्क बेनिफिसिएशन, पैलेट प्लांट, लौह उत्पाद 3,000 करोड़
- सायना ग्रुप बॉक्साइट कैल्सिनेशन प्लांट 950 करोड़
- नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक (09 ब्लॉक) खनिज ब्लॉकों में मुख्य खनिज उत्पादन 32774 करोड़
- नीलाम किए गए कोयला खनिज के (02 ब्लॉक) -खनिज ब्लॉकों में कोयला खनिज का उत्पादन - 1,450 करोड़
कुल प्रस्तावित निवेश: 56,414 करोड़
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26