Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में मेरा कोई दखल नहीं रहा, शीर्ष नेतृत्व का फैसला

राजनीति

प्रदेश भर में उठे विरोध के बीच बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी
भोपाल। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा मप्र में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद से ही विरोध थम नहीं रहा है। प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में नियुक्तियों का पार्टी नेताओं ने विरोध किया है। लगातार हो रहे विरोध के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि जिलाध्यक्षों के फैसले में उनका कोई व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं रहा है। पार्टी नेता राहुल गांधी एवं शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पटवारी सोमवार केा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान गुना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।
पटवारी ने कहा कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के सिलसिले में पार्टी नेता राहुल गांधी ने सीधे तौर पर कई नेताओं से चर्चा भी की थी, जिनमें जयवर्धन सिंह भी शामिल थे। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक विशेष पहल है। जैसा कि हमारे नेता माननीय राहुल गांधी जी ने कहा था—‘हर जिले में सबसे प्रभावशाली नेता को अवसर दिया जाएगा।’ इसी सोच के अनुरूप उन्हें भी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन सृजन अभियान की गहराई को नहीं समझते, वही विरोध की बातें कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हम सब प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में एकजुट हैं।
‘वोट चोरी’ राजनीतिक मुद्दा नहीं लोकतंत्र की रक्षा का सवाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रह गई है और वह लोकतंत्र के प्रहरी की तरह काम नहीं कर रहा है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का प्रश्न है। पटवारी ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी 25 अगस्त से 5 सितंबर तक पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कांगे्रस नेता वोट चोरी को लेकर नई बात नहीं कह रहे हैं। जो पहले भाजपा नेता कहते थे, वही बात राहुल गांधी ने कही है। पटवारी ने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने खुलेआम कहा कि उन्होंने खुद हर घर में जाकर फर्जी 1000-1000 वोट सत्यापित किए हैं। । इसी तरह भाजपा के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायबरेली में वोट बढऩे की बात सार्वजनिक रूप से कही है। यह दोनों तथ्य साबित करते हैं कि भाजपा खुद चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी की बात मान रही है।