Breaking News:
मध्यप्रदेश
देश के आठ उत्कृष्ठ वैज्ञानिक संस्थानों का भ्रमण करेंगे मप्र के 550 विद्यार्थी
मध्यप्रदेश
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 का शुभारंभ
भोपाल। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, विज्ञान भवन में ऑनलाइन विज्ञान मंथन यात्रा 2025-26 का शुभारंभ सोमवार, 18 अगस्त को हुआ। इस यात्रा में मध्यप्रदेश के कक्षा 8वीं एवं 9वीं के विद्यार्थी 18 से 21 अगस्त तक देश के आठ उत्कृष्ट संस्थानों का ऑनलाइन भ्रमण करेंगे।
विज्ञान मंथन यात्रा के लिए प्रदेशभर से 555 विद्यार्थियों का चयन किया गया। यह सभी सोमवार को शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागी रहे। उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनीष जैन कियेटिव लर्निंग सेन्टर आई. आई.टी गांधी नगर रहे। कार्यक्रम का संयोजन निरंजन शर्मा, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी मिशन एक्सीलेंस ने किया। विज्ञान मंथन की रूपरेखा एवं उदेश्य पर विस्तृत जानकारी प्रमुख मिशन एक्सीलेंस, डॉ. विवेक कटारे ने दिया।
विज्ञान पर्यटन से दूरस्थ अंचल तक पहुंचेगा परिषद
मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परिषद द्वारा विद्यार्थियों के लिउ विज्ञान मंथन का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें कई विद्यार्थी लाभान्वित हुए है। परिषद की नवीन योजना ‘विज्ञान पर्यटन’ के माध्यम से विद्यार्थियों को इसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ अंचल तक पहुंचाया जाएगा। ‘लैब ऑन व्हील’ के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देत हुए कहा कि वे विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते रहते है एवं नवीन वैज्ञानिक योजनाओं के द्वारा सतत् मार्गदर्शन दे रहे है। मुख्य अतिथि डॉ. मनीष जैन आई.आई.टी गांधी नगर द्वारा विद्यार्थियों को रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी साथ ही विभिन्न वैज्ञानिक पहेलियों के द्वारा विद्यार्थियों से संवाद किया गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26