Breaking News:
राजनीति
मुख्यमंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
राजनीति
शनिवार को थी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि और पार्टी के पितृपुरुष ठाकरे जी की जयंती
भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और पार्टी के पितृपुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा व चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शौर्य स्मारक के समीप उनकी प्रतिमा पर एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने बैतूल विधानसभा क्षेत्र के खेड़ीसांवलीगढ़ ग्रामीण मंडल के बूथ क्रमांक 32 एवं गंज मंडल जवाहर वार्ड के बूथ क्रमाक 110 पर पुष्पांजलि अर्पित की। भोपाल में भदभदा चौराहा पर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, शौर्य स्मारक पर सांसद वीडी शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया। श्रद्धेय कुशभाऊ ठाकरे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी देश के लिए ही जन्मे, देश के लिए जीये। पार्टी के पितृ पुरूष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को गढ़ा है। उन्हीं का गढ़ा हुआ संगठन आज वट वृक्ष की तरह फैला हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सासंद आलोक शर्मा, भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, महापौर मालती राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी के दोनों नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26