Breaking News:
अपराध
भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ ने की सघन चेकिंग
अपराध
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजऱ बुधवार को भोपाल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल ने डॉग के साथ प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधों के तहत यात्रियों में विश्वास का माहौल स्थापित करने तथा आपराधिक तत्वों को रेलवे परिसर से दूर रखना है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, प्रवेश द्वारों एवं आगमन/प्रस्थान क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा गया। आने-जाने वाले यात्रियों के सामान और पार्सल बुकिंग केंद्र पर बुक हो रहे पार्सलों की भी विस्तृत जांच की गई। स्टेशन के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई, ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी और जांच सुनिश्चित की जा सके। इस चेकिंग अभियान में निरीक्षक भोपाल मनीष कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26