Breaking News:
राजधानी
सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
राजधानी
भोपाल। सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बुधवार को गोविंदपुरा सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव से संबंधित संसाधनों की जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना कर दी है। इसके साथ ही नर्सिंग ऑफिसर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध कराया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में सितंबर से प्रसव सुविधा शुरू हो जाएगी। सौ बिस्तर के अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। अब यहां प्रसव सेवाएं भी शुरू होनी है। सीएमएचओ ने व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ से जानकारी ली। इसके बाद प्रसूति कक्ष, मॉड्यूलर ओटी, नवजात स्टेबलाइजेशन यूनिट, प्रसूति वार्ड, पीएनसी वार्ड, पैथोलॉजी लैब, ऑटोक्लेव आदि का निरीक्षण किया।
ट्रेंडिंग खबरें
अपराध
अवैध शराब से भरे ट्रक ने थाना प्रभारी को कुचला
02-11-26
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26