Breaking News:
राजधानी
विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा, वोट क्लब पर निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा
राजधानी
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व राज्य सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत गुरूवार 14 अगस्त को प्रात: 9 बजे से वोट क्लब में ‘नौका तिरंगा यात्रा’ निकाली जाएगी। इस ‘नौका तिरंगा यात्रा’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने निवास पर लगाया तिरंगा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने निवास पर लगाया तिरंगा झंडा लगाया। मुख्यमंत्री ने तिरंगा के साथ सेल्फी ली और आमजन से अभियान में सहभागी होने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज हर भारतीय के गौरव और सम्मान का प्रतीक बन चुका है। पूरे देश में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है।
शाम 4 बजे मौन जुलूस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को शाम 4 बजे परी बाजार से शहीद गेट तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
तीनों विधानसभाओं में निकलेंगी तिरंगा यात्रा
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में प्रात: 11 बजे से हुजूर विधानसभा क्षेत्र के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे दक्षिण पश्चिम विधानसभा में शौर्य स्मारक से और दोपहर 1 बजे मध्य विधानसभा में ऑरा मॉल से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तीनों ही तिरंगा यात्राओं में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26