Breaking News:
राजनीति
वस्त्र हीं स्वाधीनता संग्राम की आत्मा है तिरंगा: खंडेलवाल
राजनीति
प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकरियों ने खरीदा तिरंगा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गुरूवार को भोपाल के जवाहर चौक स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर तिरंगा झंडा और वस्त्र खरीदकर डिजिटल भुगतान किया। इस अवसर पर श्री खण्डेलवाल ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाधीनता संग्राम की आत्मा है। हमें स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए खादी वस्त्र व तिरंगा खरीदना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और स्वाभिमान के प्रतीक रूप में खादी को जिस भावना से अपनाया था, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी पहले थी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने की परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, गर्व और जागरूकता का अभियान है। यदि हम खादी का तिरंगा फहराते हैं, तो हम राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ ग्रामोद्योग, आत्मनिर्भरता और स्थानीय कारीगरों के श्रम को भी सम्मान देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं और यथासंभव खादी से बना तिरंगा ही चुनें। इससे न केवल देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी आर्थिक संबल मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26