Breaking News:
राजधानी
मंत्री बोले-अभी मान्यता निरस्त की है, अब एफआईआर कराएंगे
राजधानी
नेता प्रतिपक्ष ने मांगा विधायक मसूद के कॉलेज की जांच का प्रतिवेदन
भोपाल। भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता निरस्त किए जाने को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सदन में जोरदार बहस हुई। सिंघार ने कहा कि विधायक मसूद के कॉलेज की अमन एज्यूकेशन सोसायटी को वर्ष 2005 और 2010 में कारण बताओ नोटिस दिए और 2025 में अचानक मान्यता निरस्त कर दी। नोटिस तो पटल पर आए हैं, लेकिन जांच प्रतिवेदन नहीं आया।
जवाब में मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि सोसायटी की सोल्वेंशी और भूमि की रजिस्ट्री फर्जी थी। यानि उसे टेम्पर्ड किया गया था। हेराफेरीकी गई थी। सोल्वेंसी में अतिरिक्त कलेक्टर के हस्ताक्षर फर्जी थे। जिला न्यायाधीश भोपाल के व्यवहार वाद में पारित निर्णय के अनुसार भोपाल विकास योजना के अंतर्गत संचालनालय नगरीय निकाय तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा उस भूमि का उपयोग आमोद-प्रमोद के लिए तय किया था। सोसायटी द्वारा उस भूमि की रजिस्ट्री प्रस्तुत कर दी। वहां कोई भवन नहीं बन सकता था। जिस रजिस्ट्री के आधार पर सोल्वेंसी बनाई गई, वह रजिस्ट्री फर्जी निकली। उसी आधार पर मान्यता निरस्त की। मंत्री ने कहा कि उस समय एफआईआर नहीं हो सकी थी, लेकिन अब कराने जा रहे हैं।
मसूद की सदस्यता भी जा सकती है: विजयवर्गीय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गंभीर मामला बताते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज चला रहे हैं और सारे दस्तावेज फर्जी हैं। आप अपने सदस्य को इतना संरक्षण दे रहे हैं। इतना फर्जी काम करने पर उनकी (मसूद) तो सदस्यता भी जा सकती है। सिंघान ने जांच प्रतिवेदन तक कार्रवाई रोके जाने की बात कही। विधायक सोहन लाल बाल्मीक ने कहा कि यह तो धमकाने वाली बात है। वाद-विवाद के बीच मंत्री परमार ने कहा, पूरा रिकार्ड है। फर्जीवाड़े के आधार पर वह कॉलेज चल रहा था। कांग्रेस के बड़े नेता है, इसलिए कहीं न कहीं अपने दबाव का उपयोग करना चाहते हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26