Breaking News:
राजधानी
कलेक्टर का आदेश लागू, बिना हेलमेट नहीं मिला पेट्रोल
राजधानी
भोपाल। भोपाल कलेक्टर द्वारा जारी आदेश पर शुक्रवार से जिले के पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया गया। कुछ पेट्रोल पंपों पर कलेक्टर के आदेश पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने संबंधी सूचना भी होर्डिंग पर लिखकर टांग दी है।
कलेक्टर के आदेश पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने के चलते कई पेट्रोल पंपों पर दो पहिया वाहनों की लम्बी लाइन नजर आई। कुछ ने हेलमेट मांगकर पेट्रोल भरवाया तो कुछ बिना पेट्रोल भरवाए ही लौट गए।
वाहन चालकों से साझा किए हेलमेट
बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने की जानकारी नहीं होने के चलते कई वाहन चालक वाहनों को खड़ाकर पेट्रोल डालने के लिए आग्रह करते नजर आए। लेकिन जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कलेक्टर के आदेश का हवाला देकर पेट्रोल भरने से मना कर दिया तो ये वाहन चालक दूसरे वाहन चालकों से हेलमेट मांगते नजर आए। सभी पेट्रोल पंपों पर यही स्थिति रही। लोगों ने हेलमेट साझा कर बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल भरवाया।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26