Breaking News:
राजनीति
प्लास्टिक के गिरगिट के साथ विपक्ष ने किया प्रदर्शन
राजनीति
सत्र के पहले ही दिन की ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता की मांग
भोपाल। मप्र विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन सोमवार को विपक्ष ने विधानसभा परिसर में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्लास्टिक के गिरगिट और तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेसी विधायकों ने विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
सिंघार ने बताया कि प्रतीकात्मक गिरगिट के माध्यम से उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह गिरगिट की तरह रंग बदलने का काम कर रही है। कभी आरक्षण की बात करती है तो कभी उसे टाल देती है। सिंघार ने कहा कि जब सर्वो"ा न्यायालय जवाब मांगता है, तब सरकार चुप्पी साध लेती है। लेकिन चुनाव आते ही ओबीसी वर्ग को भ्रमित कर राजनीति शुरू कर देती है। उन्होंने कहा प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार है।
विधानसभा ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि
निधन के उल्लेख और मौन के बाद कार्रवाई मंगलवार तक स्थगित
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन दिवंगतों के नाम रहा। राष्ट्रगान से शुरू हुई कार्रवाई के तुरंत बाद दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों, पूर्व संसदों, अभिनेता, कलाकार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सहित पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के निधन का उल्लेख कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रख आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सदन की कार्रवाई मंगलवार, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इन दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
विधानसभा के पूर्व सदस्य राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शिवशंकर लाल मुन्नाखेरी, खेमराज पाटीदार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरदार सुखदेव सिंह ढींढसा, पूर्व केन्द्रीय उप मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रूपाणी, सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार, सुप्रसिद्ध लोक कलाकार रामसहाय पांडे, 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत नौसेना के अधिकारी, मप्र के पर्यटक सहित अन्य पर्यटकों और विगत 12 जून को अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों और चिकित्सा छात्रों का उल्लेख कर सभी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं अन्य सदस्यों ने शाब्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणवेश में दिखे विधानसभा के अधिकारी
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के निर्देश पर विधानसभा सचिवालय द्वारा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लागू किया गया डे्रसकोड (गणवेश) मानसून सत्र के पहले दिन सदन में नजर आया। सदन में विधानसभा की कार्यवाही, विधायी एवं प्रशासनिक कार्यों में अध्यक्ष के सहयोग के लिए बैठे विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी निर्धारित गणवेश में नजर आए। कार्रवाई शुरू होते ही संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ड्रेसकोड चयन के लिए अध्यक्ष की ओर टिप्पणी करते हुए कहा-‘यह रंगवाजी अ‘छी है’।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26