Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, हर्षवर्धन नगर विद्यालय में एक सप्ताह पूर्व छात्र भारती परिषद् के चुनाव हुए थे। चयनित पदाधिकारियों ने सोमवार को अपने कार्य के लिए मां सरस्वती के समक्ष शपथ ली।
विद्यालय में वंदना सत्र में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व शिक्षिका, शिक्षाविद् एवं आनंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की प्राध्यापिका डॉ. मनीषा मिश्रा उपस्थित रहीं। डॉ. श्रीमती मनीषा मिश्रा ने ब‘चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा, प्रतिदिन, हर पल हमें जो लक्ष्य प्राप्त करना है, उसका स्मरण करते रहना चाहिए। जो हम बनना चाहते हैं उसे हर स्थान पर लिख लेना, बार-बार उसका स्मरण करना चाहिए। तभी हम कुशल नेतृत्व करने वाले होंगे। साथ ही देश के कुशल नागरिक भी बनेंगे। विद्यालय प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने सभी ब‘चों को पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं और अशीष दिया।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26