Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भिण्ड जिले में मंडल और भाजयुमो अध्यक्ष पद मुक्त

राजनीति



अनुशासनहीनता पर भाजपा सख्त, बीईओ को थप्पड़ मारने वाले नेता पर सख्त कार्रवाई 

भोपला। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा की गई अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी सख्त कार्रवाई कर रही है। हाल में भिण्ड जिले के मेहगांव मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मारपीट करने के मामले में और भिण्ड जिले के ही भाजयुमो अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह को दिल्ली में शराब के नशे में विवाद करने पर पद मुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने भाजयुमो अध्यक्ष को सीधे ही पदमुक्त किए जाने का आदेश दिया है, जबकि मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा को इस्तीफा लेकर पदमुक्त किया गया है। 

गुरूपूर्णिमा पर मारा था शिक्षा अधिकारी को थप्पड़

विगत 10 जुलाई को गुरूपूर्णिमा के दिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा ने मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा पर 20 हजार मांगने, मना करने पर थप्पड़ मारने, जान से मारने और पद से हटवाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में रविवार को कांग्रेस थाने का घेराव करने वाली थी। उससे पहले ही शनिवार की रात पुलिस ने नीरज के खिलाफ धारा 296, 132, 215 (2), 351 (2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भी नीरज शर्मा को भोपाल तलब किया था। एफआईआर दर्ज होते ही पार्टी ने नीरज शर्मा से इस्तीफा देने के लिए कहा। शनिवार को ही नीरज ने पद से इस्तीफा दिया, जिसे पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने तुरंत ही स्वीकार भी कर लिया। 

नशे में शर्मनाक हरकत पर हटे भाजयुमो अध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पद से हटाए गए विक्रांत सिंह भदौरिया पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली से भिण्ड लौटते समय रास्ते में बस को रुकवाकर बस पर ही पेशब कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हंगामा भी किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा नेतृत्व ने सख्त निर्णय लेते हुए शनिवार को उन्हें पद से मुक्त कर दिया। इस मामले में कांग्रेस ने भी सख्त टिप्पणी की थी।