Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
व्यापार

Image Alt Text

रोजगारपरक उद्योगों में कार्यरत युवाओं को 5 हजार देगी सरकार

व्यापार

भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने किया छह नवीन इकाइयों का भूमिपूजन, उद्योगपतियों से किया संवाद 

भोपाल। मप्र की औद्योगिक इकाईयों में काम करने वाली बहनों के अलावा रोजगारपरक उद्योगों में कार्य करने वाले युवाओं को सरकार पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये लागत से 5 औद्योगिक इकाईयों के भूमिपूजन एवं आद्योगपति संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। 

मप्र औद्योगिक विकास निगम के अंतर्गत अचारपुरा, एक्सटेंशन हज्जामपुरा सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और भूमि आवंटन का आशय पत्र वितरित कर उद्यमियों से संवाद किया। टेक्सटाइल, स्वास्थ्य, कृषि, गारमेंट आदि क्षेत्रों से जुड़ीं इन इकाइयों से प्रत्यक्ष रूप से स्थानीय स्तर पर 1,600 से अधिक रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मुझे प्रसन्नता है कि राज्य में एक ओर जहां कारखानों की लंबी श्रृंखला बन रही है, वहीं दूसरी ओर हर खेत में पानी पहुंचाने का संकल्प भी सिद्ध हो रहा है। हम सभी मिलकर मध्यप्रदेश को देश में आर्थिक विकास के क्षेत्र में नंबर एक राज्य बनाएंगे। कार्यक्रम में मंत्री चेतन कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 महिला कर्मियों से मुख्यमंत्री ने किया संवाद 


एक इकाई के भ्रमण के दौरान यहां कार्यरत महिला कर्मियों से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये बहनें कौशल, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। इनकी कार्य निष्ठा देखकर हृदय आनंदित है। 

सप्ताहभर में शुरू होगी पुलिस चौकी 

मुख्यमंत्री ने अचारपुरा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में ही पुलिस चौकी प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसमें महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी 

क्या बोले अचारपुरा के उद्यमी 


‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में उद्योग विभाग द्वारा सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से सरल और त्वरित स्वीकृति के कारण, हम अचारपुरा में 120 करोड़ रुपये की लागत से उद्योग स्थापित कर रहे हैं।’

आदित्य शर्मा, डायरेक्अर सिनाई हेल्थकेयर

 

‘ देश के विभिन्न स्थानों की तुलना में उद्योग की स्थापना के लिए वर्तमान में प्तभोपाल का अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र सबसे उपयुक्त स्थान है। सभी आवश्यक अनुमतियां सरलता से प्राप्त हो गईं। आगामी 15 दिनों में अपनी फैक्ट्री का काम शुरू करेंगे।’

रौनक चौधरी, डायरेक्टर, एसेड्स प्राइवेट लिमिटेड


‘अचारपुरा में गारमेंट्स उद्योग स्थापित करने के लिए आसानी से भूमि उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। 

सुश्री ऋषिका बसंता, प्रभा इंटरप्राइजेज