Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर उर्फ मछली और उसका भतीजे यासीन गिरफ्तार

अपराध

- पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
भोपाल। कॉलेज के छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग केस में शाहवर उर्फ मछली और उसके भतीजे यासीन को आखिर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीती देर रात गैमन मॉल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। इनकी तलाशी में पुलिस को तीन ग्राम एमडी ड्रग, एक देसी पिस्टल और युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए हैं।  
एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात गोविंदपुरा के सब्जी मंडी टीनशेड के पास दो संदिग्ध युवक स्कूटी के साथ खड़े थे और मोबाइल पर एमडी ड्रग की सप्लाई को लेकर बात कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सैफुद्दीन पिता रफीकुद्दीन 28 और आशु उर्फ शाहरुख पिता नजमुल हसन 28 को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनकी पैंट की जेब से 15.14 ग्राम एमडी पाउडर मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह ड्रग शाहवर मछली और यासीन से खरीदी थी। दोनों आरोपी लंबे समय से ड्रग तस्करी के नेटवर्क का हिस्सा हैं और उनके तार मुंबई तक फैले हैं। फिलहाल पुलिस को यासीन के मोबाइल में ऐसे वीडियो भी मिले हैं, जिनमें वह युवकों को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आम्र्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस चाचा- भतीजे से पूछताछ कर रही है।
घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
डीसीपी चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीटी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर क्राइम ब्रांच ने गैमन मॉल के पास एक होटल में दबिश देकर चाचा-भतीजे को गिरफ्तार किया। तलाशी में इनके पास से तीन ग्राम एमडी ड्रग और एक देसी पिस्टल बरामद की गई। यासीन की स्कॉर्पियो कार पर विधानसभा का पास और प्रेस लिखा स्टिकर चिपका मिला, जिसे वह प्रभावशाली छवि दिखाकर लोगों को डराने में इस्तेमाल करता था। वहीं साथी आरोपियों के कब्जे से एमपी 04 जेडएस -3785 नंबर की स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग ड्रग सप्लाई में होता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी यासीन भागने के प्रयास में आरोपी ने अपनी स्कॉर्पियो कार से दो कारों को टक्कर मारी और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।