Breaking News:
सिनेमा
अभिनेता अनुपम खेर के साथ मुख्यमंत्रीने देखी ‘तनवी द ग्रेट’
सिनेमा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार की शाम डीबी मॉल स्थित सिनेपॉलिस में अभिनेता अनुपम खेर के साथ उनकी नई फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखी। यहां फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए। स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त और किरण खेर भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि ‘हमें बॉलीवुड का नहीं पता, हमने रियल लाइफ पर फिल्म बनाई है। यह एक ऑटिस्टिक बच्ची की जिद, संघर्ष और आत्मबल की कहानी है। यह फिल्म दिखाती है कि मजबूत इरादों से कुछ भी संभव है। युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी।’ इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिनेपॉलिस के कर्मचारियों से बातचीत की और उनके कामकाज की जानकारी ली।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26