Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

दोस्त ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

अपराध

भोपाल। एमपी नगर इलाके के एक होटल में एक छात्रा के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में
आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसआई अर्चना तिवारी के मुताबिक 23 वर्षीय युवती एक कॉलेज में छात्रा है। करीब एक साल पहले मामा की शादी में उसकी मुलाकात जबलपुर में रहने वाले अदुल जावेद से हुई थी। जावेद प्रायवेट नौकरी करता है। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। गत वर्ष 25 फरवरी 2024 को अदुल जावेद जबलपुर से भोपाल आया और एमपी नगर में स्थित एक होटल में आकर ठहरा. जहां उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीडि़ता का शारीरिक शोषण करने लगा। जब पीडि़ता ने शादी के लिए कहा, तो उसने शादी करने से इनकार कर फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसकी करतूतों से तंग आकर पीडि़ता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।