Breaking News:
राजधानी
मुख्यमंत्री हजारों करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर आज लौटेंगे
राजधानी
-स्पेन से स्वदेश रवाना, रविवार शाम को आएंगे भोपाल
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपनी 7 दिवसीय दुबई और स्पेन की निवेश यात्रा के बाद रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। जहां से वे शाम को भोपाल आएंगे। दोनों देशों की व्यावसायिक यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने मप्र में अलग-अलग क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। जिनमें नवकरणीय ऊर्जा, आईटी, टेक्सटाइल, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल, रियल एस्टेट, कृषि क्षेत्र प्रमुख हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हजारों करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी विदेश यात्रा के क्रम में 13 जुलाई को दुबई पहुंचे थे। पहले दिन से ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ निवेश पर चर्चा शुरू की। तीन दिन तक अलग-अलग उद्योग समूहों के साथ बैठक,सेमिनार, रोड शो करने के बाद मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ 16 जुलाई को दुबई से स्पेन के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचकर अलग-अलग क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रमुखों के साथ बैठकें की और कंपनियों के मुख्यालयों का भ्रमण किया। अपनी विदेश यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों देशों में भारतीय समुदाय के लोग और उद्योग क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें मप्र में निवेश का न्यौता भी दिया। मुख्यमंत्री ने मप्र में निवेश के फायदे भी गिनाए। साथ ही कहा कि मप्र के पास सबसे बड़ा लैंड बंैक है और निवेशकों को आसानी से जमीन आवंटित की जा रही है। इसके अलावा मप्र सरकार की ओर से निवेशकों को दी जाएगी वाली अतिरिक्त सुविधाओं को भी बताया। मप्र की निवेश नीति से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव मिले हैं। जिनमें से कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के साथ एमओयू भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का शनिवार को आखिरी दिन था। उन्होंने आज भी निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की।
हवाई अड्डे पर होगा स्वागत
सफल विदेश यात्रा से लौटने पर राजाभोज एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश भाजपा की ओर से इसकी विशेष तैयारी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंत्री एवं मप्र भाजपा के पदाधिकारी भोपाल में रहेंगे। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों के सामने विदेश यात्रा के दौरान मिले निवेश प्रस्तावों की जानकारी देंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26