Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

संजीव सचदेवा बने मप्र उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश

राजधानी

राजभवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ 

भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के 29वें मुख्य न्यायाधीश मनोनीत हुए संजीव सचदेवा का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को राजभवन के संदीपनी सभागार में आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हेंं मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल श्री पटेल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने नव नियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री सचदेवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। उन्होंने राष्ट्रपति द्वारा न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति नियुक्त किए जाने की अधिसूचना का वाचन किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मप्र उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक रामेश्वर शर्मा, हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, लोकायुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त विजय यादव, सदस्य मानवाधिकार आयोग राजीव टंडन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय शुक्ल, प्रमुख सचिव विधि नरेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, रजिस्ट्रार जनरल मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय धरमिंदर सिंह, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, जिला न्यायालय एवं बार के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी सहित जन प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य न्यायाधीश श्री सचदेवा का संक्षिप्त परिचय 

26 दिसम्बर 1964 को दिल्ली में जन्मे संजीव सचदेवा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से 1985 में बी.कॉम (ऑनर्स)किया। 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की। एक अगस्त 1988 को दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित हुए।

1992 में उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज में कॉमन वेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स में भाग लिया और इंग्लैंड में सॉलिसिटर और बैरिस्टर के साथ काम किया। इस दौरान उन्हें ब्रिटिश काउंसिल की छात्रवृत्ति भी मिली। 1995 में सर्वोच्च न्यायालय में ‘एडवोकेट ऑन रिकार्ड’ नियुक्त हुए। 

2013 में दिल्ली उच्च न्यायालय में बने न्यायाधीश 

17 अप्रैल 2013 को श्री सचदेवा को दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 18 मार्च 2015 को वे स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने दो दशकों से अधिक समय तक सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थायी वकील के रूप में काम किया। 14 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मप्र उच्च न्यायालय के स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए हैं। 24 मई 2025 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 30 मई 2024 को श्री सचदेवा का दिल्ली उच्च न्यायालय से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरण हुआ। वे तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत की सेवानिवृत्ति के बाद मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने हैं।