Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भाजपा ने जीता बैरसिया नपा के वार्ड-7 का उप चुनाव

राजनीति

भाजपा प्रत्याशी शाइस्ता सुल्तान को 137 वोटों से मिली जीत 

भोपाल। भोपाल की बैरसिया नगर पालिका के वार्ड-7 में पार्षद पद का उप चुनाव भाजपा ने जीता है। भाजपा प्रत्याशी शाइस्ता सुल्तान 137 वोटों से जीत गई हैं। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी फरीदा इदरीस अहमद रहीं और कांग्रेस प्रत्याशी आफरीन मो. तारीक तीसरे पर रहीं।

वार्ड-7 में कुल 1481 मतदाता हैं। इनमें से चुनाव में कुल 961 ने वोट डाले। इनमें से शाइस्ता को सबसे ज्यादा 451 वोट मिले। निर्दलीय फरीदा को 314 और कांग्रेस की आफरीन को 196 वोट ही मिले। इस तरह शाइस्ता ने जीत हासिल की। वार्ड-7 के उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत के बाद विधायक विष्णु खत्री भी पहुंचे। रिटर्निंग अधिकारी और बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा से जीत का प्रमाण पत्र भी लिया।

पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र के कारण खाली हुई थी सीट 

पिछले नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर-7 से भाजपा ने नगमा बी शानू अंसारी, कांग्रेस ने फरीदा इदरीश अहमद, एनसीपी ने शबाना शोएब, आम आदमी पार्टी ने फरजाना बी को प्रत्याशी बनाया था। परवीन बी निर्दलीय प्रत्याशी थीं। चुनाव आम आदमी पार्टी की शबाना जीती थीं। निर्दलीय प्रत्याशी परवीन ने कलेक्टर न्यायालय में शिकायत कर बताया था कि चुनाव लडऩे के लिए शबाना ने तहसीलदार हुजूर के नाम का अन्य पिछड़ा वर्ग का फर्जी जाति प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी के सामने पेश कर पार्षद पद का चुनाव जीता है। इस मामले में टीटी नगर एसडीएम ने जांच की थी। जांच में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के कारण कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने करीब चार महीने पहले शबाना का जाति प्रमाण पत्र फर्जी घोषित किया गया था। साथा ही शबाना को आगामी छह वर्ष के लिए किसी भी नगर पालिका या नगर पंचायत में पार्षद पद के चुनाव के लिए अपात्र भी घोषित किया था। शबाना को पार्षद पद से हटाने के बाद हुए उप चुनाव में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है।