Breaking News:
राजधानी
भोपाल में शोभायात्रा के बीच युवक की हत्या
राजधानी
भोपाल/ राजधानी भोपाल में रविवार रात धार्मिक शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसक हमले में 20 साल के युवराज बंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं दो अन्य युवक रोहित सेन और संजू वर्मा पर भी हमला किया गया।
यह वारदात युवा हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित शोभायात्रा के दौरान हुई। शोभायात्रा सिंधी कॉलोनी से शुरू होकर माता मंदिर चौराहे तक निकाली जा रही थी। यात्रा में डीजे पर युवाओं के नाचने के दौरान अचानक कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। अफरातफरी में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से युवराज की मौत हो गई।
मृतक युवराज बंशकार उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का रहने वाला था और इन दिनों भोपाल में अपने परिजनों के साथ रह रहा था। हमीदिया अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।
घटना के बाद कांग्रेसी पहुंचे अस्पताल, लगाए आरोप
घटना के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ हमीदिया अस्पताल पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।
दिग्विजय ने एसीपी राकेश बघेल से पूछा कि शोभायात्रा में हथियार कैसे पहुंचे, जबकि सरकार की गाइडलाइन है कि जुलूसों में हथियार नहीं ले जाए जा सकते। उन्होंने कहा- मेरे पास वीडियो है, जिसमें लोग हथियार लेकर चल रहे हैं। क्या आप एक्शन लेंगे?
इस पर एसीपी ने जवाब दिया- 101 प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी।
युवक बोला- यात्रा में नाचने के बीच हुआ विवाद
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इब्राहीमगंज निवासी पीयूष सोनी का नाम सामने रखा है, जो कथित रूप से हमलावरों में शामिल था। पुलिस ने पीयूष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
मृतक युवराज के साथी संजू ने बताया, रामजी की रैली थी, जिसमें हम शामिल हुए थे। इस बीच हम नाचने लगे। तभी किसी और ने पीयूष को धक्का दे दिया, लेकिन उसने मेरी कॉलर पकड़ ली। मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। जब हम वहां से जाने लगे, तो वह अपने गैंग के साथ वापस आया और हमारे ऊपर हमला कर दिया। इसी दौरान युवराज की मौत हो गई।
पुलिस कह रही है- शोभायात्रा के बाद हुई वारदात
हनुमानगंज थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया ने बताया कि यह हमला शोभायात्रा समाप्त होने के बाद हुआ। मृतक युवराज भोपाल में रिश्तेदारों के पास रह रहा था। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26