Breaking News:
मध्यप्रदेश
40 जिलों ने नहीं माना आबकारी आयुक्त का आदेश
मध्यप्रदेश
महंगी शराब बिक्री की शिकायतों पर मुख्यालय ने दिए थे जांच के निर्देश
भोपाल। प्रदेशभर में फुटकर शराब बिक्री का ठेके लेने वाले ठेकेदार शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य से ज्यादा कीमत पर शराब बेच रहे हैं।इस तरह की शिकायतें मिलने पर आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने विगत 13 मई को सभी जिलाधीशों को पत्र जारी कर इसकी जांच और दोषी पाए जाने पर लायसेंसधारी ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। लेकिन कुल 15 जिलों ने ही आबकारी आयुक्त के निर्देश पर दुकानों की जांच कर ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की। जबकि 40 जिलों के सहायक आबकारी आयुक्तों या जिला आबकारी अधिकारियों ने आदेश का पालन करना ही जरूरी नहीं समझा।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष एक अप्रैल से 31 मार्च तक की अवधि के लिए शराब दुकानों के ठेकों के दौरान प्रत्येक जिले में देशी-विदेशी मदिरा की अधिकतम और न्यूनतम दरें शासन स्तर से तय होती हैं। अधिकतम और न्यूनतम दरों को शराब के ऊपर दर्ज किया जाता है। लेकिन राजधानी भोपाल और मुख्यालय ग्वालियर सहित अधिकांश जिलों में संगठित समूह के रूप में कारोबार कर रहे शराब ठेकेदारों की हटधर्मिता के चलते शराब अधिकतम खुदरा मूल्य से भी 30 प्रतिशत तक कीमत पर बेची जा रही है। इससे शासन को बड़ा नुकसान और ठेकेदार को फायदा हो रहा है।
सिर्फ 15 जिलों ने ही भेजी जांच रिपोर्ट
आबकारी आयुक्त द्वारा 13 मई को दिए गए कार्रवाई के निर्देशों के परिपालन में 15 जिलों के सहायक आबकारी आयुक्त/जिला आबकारी अधिकारियों ने ही जांच कर ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आबकारी आयुक्त के पास भेजी। आबकारी आयुक्त ने इस मामले में 10 दिनों में जांच व कार्यवाही कर रिपोर्ट आबकारी आयुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश भी दिए थे। 15 जिलों ने कार्यवाही के बाद रिपोर्ट भेजी है, लेकिन 50 जिलों ने नहीं।
जबलपुर में 32 दुकानों पर लगाया 1.10 करोड़ अर्थदण्ड
आबकारी आयुक्त के निर्देश पर स्थानीय टीम की जांच में अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने की पुष्टि होने पर सहायक आबकारी आयुक्त की रिपोर्ट पर जबलपुर कलेक्टर ने सबसे ज्यादा 32 दुकानों पर एक करोड़ 10 लाख, 88 हजार, 968 रुपये का अर्थदण्ड लगाया। इसके अलावा इंदौर में 18 समूहों की 19 दुकानों पर 51 लाख रुपये अर्थदण्ड लगाया गया है।
15 जिलों में लगा 2.31 करोड़ अर्थदण्ड
जिला दुकान अर्थदण्ड
बुरहानपुर तीन 4,61, 079
छतरपुर तीन 1,17,286
छिंदवाड़ा तीन 3,00,000
दमोह एक 1,33,394
जबलपुर 32 1,10,88,968
नीमच तीन 59,011
पन्ना चार 1,97,178
रीवा पांच 13,70,024
सागर चार 10,76,017
सिवनी एक 6,000
शिवपुरी 11 3,24,205
टीकमगढ़ सात 5,38,266
उमरिया एक 23,591
इंदौर 19 51,00,000
भोपाल सात 24,03,169
कुल 106 23198128
‘निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर शराब को लेकर कई जिलों में अच्छी कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के बाद रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है। मैं दिखवाता हँू कार्रवाई को लेकर जिलों की क्या स्थिति है।’
अभिजीत अग्रवाल
आबकारी आयुक्त, मप्र
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26