Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस में प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए निकली वेकेंसी
राजनीति
अर्हताओं के साथ युवाओं से मांगे बायोडाटा
भोपाल। लम्बे समय तक सत्ता से दूर रहने के बाद कांग्रेस को अब संगठन का महत्व समझ आ गया है। जिला एवं प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रभावी और परिणाममूलक प्रशिक्षण दिलाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस के पास प्रशिक्षण देने योग्य व अनुभवी कार्यकर्ताओं का अभाव है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर प्रशिक्षकों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए कांग्रेसी विचारधारा के लिए प्रतिबद्ध, समय से सेवा देने वाले, अनुभवी, शिक्षित और संगठन हित में योगदान देने वालों युवाओं से स्वयं के संबंध में विस्तृत विवरण (बायोडाटा) मांगा गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री संजय कामले ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र जारी कर उल्लेख किया है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और मार्गदर्शन में मप्र कांग्रेस कमेटी प्रशिक्षण विभाग ने संगठन को मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए प्रदेश भर से प्रतिभावान श्रेष्ठ प्रशिक्षकों के एक दल का गठन किया जाएगा। यह पहल संगठन को विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समय से सेवा देने वाले, अनुभवी, युवा, शिक्षित और संगठन हित में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। प्रशिक्षण कार्य में रुचि रखने वाले कांग्रेसी जिनमें नेतृत्व क्षमता हो, उनसे स्वयं का विस्तृत विवरण 23 जून तक व्हाट्सएप नंबर 9993375005 पर भेजने के लिए कहा गया है।
संदेश को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने का आग्रह
कांग्रेस संगठन की ओर से प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, कांग्रेस के सांसदों और विधायकों से आग्रह किया है कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएं, ताकि योग्य व्यक्तियों को इस दल में स्थान मिल सके। इसके अलावा संगठन के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया से भी इसके प्रकाशन-प्रसारण का आग्रह किया गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26