Breaking News:
राजधानी
नूतन की छात्राओं का एआई पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजधानी
भोपाल। सरोजिनी नायडू शासकीय स्रातकोत्तर स्वशासी कन्या महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) भोपाल की छात्राओं ने आइ आइ टी दिल्ली के तकनीकी सहयोग से संचालित आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स विथ ब्लॉकचेन एवं फिनटेक से जुड़े प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम में सभी 16 छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। इन पाठ्यक्रमों की नोडल अधिकारी डॉक्टर सीमा हर्डिकर ने बताया कि प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए आठ-आठ सीटें निर्धारित थीं। सभी छात्राओं ने आइ आइ टी दिल्ली द्वारा संचालित सभी ऑनलाइन कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज की। समय-समय पर छात्राओं ने आइ आइ टी दिल्ली द्वारा दिए गए सभी असायन्मेंट्स और प्राजेक्ट्स पूरे किए। साथ ही फायनल वायवा में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सभी सफल 16 छात्राओं के लिए आइ आइ टी दिल्ली द्वारा इंडस्ट्री इंटरैक्शन एवं प्लेस्मेंट ड्राइव का आयोजन आगामी सप्ताह में किया जाएगा जिसमें उन्हें उद्योग जगत की अपेक्षाओं और अवसरों से अवगत कराया जाएगा। सभी छात्राएं इंटरैक्शन से बड़े पैकेज के अवसर मिलने की उम्मीद को लेकर उत्साहित हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26