अपराध

Image Alt Text

परिवहन विभाग के नयागांव चेकप्वाइंट पर ट्रक चालक ने लगाई आग, चालान मशीन तोड़ी, राजमार्ग पर लगाया जाम

अपराध


भोपाल/नीमच। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के नयागांव चेक पॉइंट (मप्र - राजस्थान) बॉर्डर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को शाम 5 बजे एक ट्रक चालक ने हंगामा कर दिया। परिवहन विभाग के चेक पॉइंट दस्ते ने जब  ट्रक का पुराना लंबित चालान काटने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने pos मशीन छीन कर तोड़ दी और हाईवे पर जाम लगा कर चेक पॉइंट पर आगजनी  कर दी।

परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  परिवाहन विभाग के चेकप्वाइंट दस्ते द्वारा सोमवार शाम ट्रक क्रमांक,RJ49GA 4785 को नयागांव ( जिला नीमच) RTO चेकपॉइंट पर रोका तथा पेपर चेक करने की बात कही है। इस दौरान pos मशीन में जब  वाहन का नम्बर डालकर ,चेक किया गया तो उस वाहन के लंबित(पुराना वकाया)  चालान को भरने के लिए चालक से कहा गया। तभी ट्रक चालक ने pos (चालान मशीन) छीनी ली।  परिवहन बाकी कर्मचारियों ने जब  मशीन को वापस देने का प्रयास किया । तो छीन झपटी में मशीन टूट  (छतिगृस्त हो) गई।  करवाई होते देखा ट्रक चालक ने राजमार्ग से निकल रहे अन्य वाहनों को रोक कर एवं वाहन चालकों को झूठी जानकारी देकर राजमार्ग पर जाम लागाया तथा परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर आग भी लगा दी। इस घटना में परिवहन विभाग की शासकीय सम्पती को नुकसान पहुंचा है। अब परिवहन विभाग इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

ट्रक में बैठी महिला ने भी किया हंगामा 

जानकारी के अनुसार ट्रक के अंदर एक महिला भी मौजूद थ। सब चालक द्वारा हंगामा शुरू करते ही यह महिला भी मैदान में आ गई। सड़क पर जाम लगवाने और अग्निकांड में इस महिला की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया जा रहाहै ।

पहले चक्काजाम, फिर गुमटी में लगाई आग

विरोध बढ़ने के साथ वाहन चालकों ने नीमच-मऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही रुकने लगी और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसी हंगामे के बीच बैरियर परिसर में बनी आरटीओ की एक गुमटी में आग लगा दी गई। आगजनी की घटना सामने आते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। विवाद के बाद शुरू हुआ विरोध अब सड़क जाम और आगजनी में बदल चुका था।

जाम में फंसे वाहन, आवागमन प्रभावित

चक्काजाम के कारण नीमच-मऊ मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रक, मालवाहक वाहन और अन्य गाड़ियां सड़क पर कतार में खड़ी रहीं। दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बॉर्डर पर अचानक बने हालात के कारण आवागमन बाधित हो गया।