Breaking News:
राजनीति
राष्ट्रीय खेल दिवस पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ राजधानी में कराएगा च्मुख्यमंत्री हॉकी कपज्, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं पदक विजेता होंगे सम्मानित
राजनीति
भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आगामी २९ अगस्त को भाजपा खेल प्रकोष्ठ राजधानी भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में च्मुख्यमंत्री हॉकी कपज् का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की चार सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों के बीच मुकाबले होंगे। हॉकी के मुकाबले सुबह १० बजे से प्रारंभ होकर शाम ५ बजे तक चलेंगे। शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल करेंगे।
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मान सिंह यादव ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि खेल दिवस के अवसर पर २९ अगस्त को ही शाम ६ बजे से अपेक्स बैंक समन्वय भवन, न्यू मार्केट, भोपाल में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मध्यप्रदेश के उन खिलाडिय़ों एवं खेल गुरुओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। समारोह में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले खेल रत्न, द्रोणाचार्य एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मध्यप्रदेश के खिलाडिय़ों के साथ ही प्रदेश सरकार के विश्वामित्र, विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाडिय़ों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक प्राप्त करने वाले तथा राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विशाल बत्रा, पवन दुबे, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक नितिन भाटिया, आयुष मिश्रा, नितिन परिहार, खेल प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी अनुराग वर्धन हजारे एवं शांति लाल मालवीय भी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26