Breaking News:
राजनीति
छात्र हितैषी का ढोंग, संसद नहीं चलने दे रहे राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसदों पर लगाया संसद की कार्रवाई बाधित करने का आरोप
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का दावा है कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्र हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में गोली चलाए जाने का झूठा दावा करने वाले राहुल गांधी झारखंड की राजधानी रांची में पेपर लीक मामले का विरोध करने वाले छात्रों पर जेएमएम सरकार द्वारा किए गए बर्बर अत्याचार पर मौन हैं। छात्रों से जुड़े हर मुद्दे पर सांसद में जवाब देने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य सांसद संसद की कार्यवाही को नहीं चलने दे रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने मंगलवार के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि रांची में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कांग्रेस के समर्थन से बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने बर्बर और अनैतिक व्यवहार किया। आशुगैस के गोले छोड़े गए। छात्रहितैषी होने का दावा करने वाले राहुल गांधी इस अत्याचार पर एक शब्द तक नहीं बोले। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरण रिजजू ने विपक्षी नेताओं से हर विषय पर सदन में चर्चा की बात कही। लेकिन राहुल गांधी सदन का सामना नहीं करना चाहते। लोकतंत्र का विश्वास खंड-खंड कर वे सदन नहीं चलने दे रहे हैं।
श्री खंडेलवाल ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि संसद में उन्हें हर बात का जवाब मिलेगा, वे सदन में सामना करें। वे रांची में हुए पेपर लीक मामले में भी छात्र हित की बात करें। पत्रकारवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित मीडिया विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26