राजधानी

Image Alt Text

विश्व बाजार से जुड़ा बुनकरों, शिल्पकारों का कारोबार, ऑनलाइन बिकेंगे उत्पाद, मुख्यमंत्री ने हाथ से बनाया शिवलिंग

राजधानी

भोपाल। युवा आजकल ऑनलाइन खरीदी ज्यादा करते हैं। इसलिए बुनकरों और शिल्पकारों को बाजार जाने की जरूरत नहीं होगी। उनके कारोबार को ऑनलाइन विश्व बाजार से जोड़ा गया है। इससे मप्र को लम्बी छलांग मिलेगी। बाजार में बुनकरों, शिल्पकारों के लिए अनुकूल माहौल बनाने सरकार साथ खड़ी है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय बुनकर-शिल्पी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिल्पकारों की प्रदर्शनी देखी और अपने हाथ से शिवलिंग भी बनाया। 

कुटीर और ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सही मार्केट नहीं मिलने से प्रदेश के बुनकरों, शिल्पियों को वैसा फायदा नहीं मिला है जैसे मिलना चाहिए। अब विभाग ने पोर्टल बनाया है, इससे बुनकरों और शिल्पियों को उनका बिजनेस बढ़ाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्रम में खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी और उपाध्यक्ष राकेश जादौन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में रिमोट का बटन दबाकर द मृगनयनी डॉट काम पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच चयनित कबीर बुनकर पुरस्कार और विश्वकर्मा पुरस्कार विजेताओं का सम्मान भी किया।