राजनीति

Image Alt Text

बारिश के बीच राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे मुख्यमंत्री, बोले बारिश से दो गुना हुआ उत्साह

राजनीति

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली। तेज बारिश और रिमझिम फुहारों के बीच भीगते हजारों बच्चों और युवाओं ने हाथ में तिरंगा थामा और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए यात्रा में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भीगते हुए सैकड़ों युवा विशाल तिरंगा को भी थामकर भी यात्रा में आगे बढ़ते नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुलेट पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन किया। 

भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरूआत टीटी नगर स्टेडियम से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन से देश में आजादी का निर्णायक संघर्ष शुरू हुआ था। क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करना हर राष्ट्रभक्त नागरिक का कर्तव्य है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भोपाल की धरती पर उमड़ा तिरंगे का यह सैलाब भारत की अटूट राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की ताकत को दर्शाता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की पहचान ही नहीं, बल्कि उसकी शक्ति और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।