Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने कलियासोत पहाड़ी पर 11 हजार पौधे
राजधानी
भोपाल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्या भारती के पूर्व छात्रों ने अनूठी पहल की। सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों की ओर से चलाए जा रहे ‘पर्यावरण पखवाड़े’ के तहत कलियासोत पहाड़ी पर वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इसमें भोपाल में निवासरत करीब 300 पूर्व छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के 1100 पौधे रोपे। पूर्व छात्रों ने केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित देखरेख का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्या भारती मध्यभारत प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री निखलेश माहेश्वरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा पूरी करने के वर्षों बाद भी पूर्व छात्रों का अपनी संस्था से जुड़े रहना और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज पूरे विश्व की आवश्यकता है। पूर्व छात्रों का यह सामूहिक प्रयास समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, मध्यभारत प्रांत के प्रांत संयोजक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती के संस्कार विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हैं। यह वृक्षारोपण केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं है। पूर्व छात्रों ने वर्षभर पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प लिया है, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें और भोपाल के पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान दें। उन्होंने बताया कि पर्यावरण पखवाड़े के माध्यम से पूरे प्रांत में पूर्व छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26