Breaking News:
राजनीति
रविदास जयंती और तिरंगा यात्रा को लेकर हुई भाजपा भोपाल नगर की बैठक, हर वर्ग को एकता के सूत्र में जोड़ेगा अभियान: हाड़ा
राजनीति
भोपाल। भोपाल नगर में संत रविदास जयंती और तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा भोपाल नगर की बैठक गुरूवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा भोपाल जिले के प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन द्वारा निर्धारित अभियानों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती के कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित और सामाजिक एकता के सूत्र में जोडऩे का कार्य करेंगे। बैठक में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान, 9 अगस्त को टी.टी. नगर स्टेडियम से प्रारंभ होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। हर घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री चेतन भार्गव तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के कार्यक्रमों के जिला प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री मुकेश राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति और महापौर मालती राय ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला टोली, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, वरिष्ठ पार्षद, प्रकोष्ठ संयोजक, मंडल महामंत्री तथा अभियान की मंडल स्तरीय टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26