Breaking News:
राजधानी
मप्र में बढ़ा यात्री बसों का किराया, परिवहन विभाग ने जारी की अधिसूचना, अब तक 400 किमी का किराया 500 रुपये था, अब 800 लगेगा, - डीलक्स में 25, स्लीपर में 40, डीलेक्स में 50 और सुपर लग्जरी में 75 प्रतिशत अतिरिक्त
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग ने राज्य में मंजिली बसों के लिए नया अधिकतम यात्री किराया निर्धारित कर दिया है। नए नियमों के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया 1.25 रुपये से बढक़र 2 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा, जिसमें न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है। किलोमीटर और किराए की राशि के अनुपात में देखें तो सामान्य मंजिली बस में 400 किमी के लिए अब तक अधिकतम 500 रुपये किराया ले सकते थे, बस संचालक अब इतनी ही दूरी के लिए अधिकतम 800 रुपये वसूल कर सकेंगे।
बस की श्रेणी के हिसाब से बढ़ा किराया
बस की सुविधा के हिसाब से श्रेणीवार किराए में बढ़ोत्तरी की की गई है। सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए के अनुपात में अन्य श्रेणियों की बसों के किराए में बढ़ोत्तरी की गई है। रात्रि बस सेवा में सामान्य मंजिली गाड़ी के किराए से 10 प्रतिशत अधिक, डीलक्स बस (नॉन एसी) में सामान्य मंजिली गाड़ी से 25 प्रतिशत अधिक, स्लीपर बस में सामान्य मंजिली गाड़ी से 40 प्रतिशत अधिक, डीलक्स बस (एसी) में सामान्य मंजिली गाड़ी से 50 प्रतिशत अधिक तथा सुपर लग्जरी कोच (एसी) में सामान्य मंजिली गाड़ी से 75 प्रतिशत अधिक किराया लिया जा सकेगा। हालांकि बस संचालक यात्रियों से अतिरिक्त रात्रि प्रभार, डीलक्स (नॉन एसी) स्लीपर, डीलक्स (एसी) बस और सुपर लग्जरी कोच के किरायों पर किसी भी तरह के प्रभार की अतिरिक्त राशि नहीं वसूल सकेंगे।
श्रेणीवार कितना किराया वसूल सकेंगे बस संचालक
सामान्य मंजिली गाड़ी (60 प्रतिशत): 500+300= 800 रुपये
रात्रि बस सेवा (10 प्रतिशत): 800+80=880 रुपये
डीलक्स बस ‘नॉन ए.सी.’ (25 प्रतिशत) 800+200=1000 रुपये
स्लीपर बस: (40 प्रतिशत): 800+320= 1120 रुपये
डीलक्स बस ‘ए.सी.’ (50 प्रतिशत): 800+400= 1200 रुपये
सुपर लग्जरी कोच ‘ए.सी.’ (75 प्रतिशत): 800+600=1400 रुपये
दो दिन पहले बैठक में बनी सहमति
लम्बे समय से किराया बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे बस संचालकों ने हाल में हड़ताल की चेतावनी दी थी। विगत सोमवार को मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें राज्य सरकार की ओर से किराया बढ़ाने का आश्वासन मिला था।
एसोसिएशन ने दी थी हड़ताल की धमकी
मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय का कहना था कि राज्य सरकार ने पांच साल से बसों का किराया नहीं बढ़ाया थी। स्थिति यह है कि एक या दो बसों के संचालक डीजल का खर्च तक नहीं निकाल पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से पांच मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। अगर सरकार इन्हें पूरा नहीं करती है तो 7 अगस्त की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों का संचालन रोक दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा का विरोध
एसोसिएशन का कहना था कि मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन सेवा शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने 40 मार्गों पर केवल इन्हीं बसों को परमिट देने का फैसला किया है। 20 फरवरी के इस नोटिफिकेशन को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। हमने इसे निरस्त करने की मांग की है। अगर निजी बसों को इन मार्गों पर नहीं चलने दिया जाता है तो हड़ताल होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26