राजधानी

Image Alt Text

पूर्व मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा को अर्पित की पुष्पांजलि

राजधानी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मिश्र की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वर्गीय मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके सार्वजनिक जीवन एवं प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह, हरिशंकर खटीक, राम निवास शाह, स्वर्गीय श्री मिश्र के पौत्र डॉ. विवेक मिश्रा व अन्य परिजन तथा विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।