Breaking News:
राजनीति
भाजपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत, पटवारी के दतिया में चुनाव प्रचार पर रोक लगाए आयोग
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत में कहा है कि जीतू पटवारी ने चुनावी सभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शासकीय संस्थाओं पर तथ्यहीन और तर्कहीन आरोप लगाए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने इन आरोपों को निराधार, भ्रामक और अत्यंत आपत्तिजनक बताते हुए कहा है कि इस प्रकार के बयान से न केवल प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास हैं, बल्कि शासकीय संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी अनावश्यक प्रश्नचिह्न लगाते हैं।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जीतू पटवारी के बयान से मतदाताओं के बीच भ्रम और तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के साथ-साथ दतिया में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि श्री पटवारी का बयान आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत है और चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाला है। इसलिए निर्वाचन आयोग से मांग की गई है कि मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा चुनाव प्रचार की शेष अवधि के लिए जीतू पटवारी के दतिया विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश एवं चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि मतदाता निर्भय एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26