मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मप्र राज्य पुलिस सेवा के 7 पुलिस अधिकारी बने आईपीएस

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग में शामिल किया गया है। शुक्रवार को पदोन्नति संबंधी अधिसूचना केन्द्रीय गृहमंत्रालय के राजपत्र में प्रकाशित हुई। 

जिन अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, उनमें निमिशा पाण्डे, मलोय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सभ्यसांची सराफ और समर वर्मा शामिल हैं। 

उल्लेखनीय है कि विगत 25 जून को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में भोपाल, मंत्रालय में हुई बैठक में कुल 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था। लम्बे मंथन के बाद नौ रिक्त पदों में से आठ अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए हरी झंडी दे दी गई थी। एक अधिकारी का मामला विभागीय जांच लंबित होने के कारण फिलहाल रोक दिया गया है। शुक्रवार को राजपत्र में सीताराम सदभैया का नाम शामिल नहीं हो सका। बैठक में उनके नाम का चयन भी हुआ था।